मुख्यपृष्ठनए समाचारएसआईआर को वोट चोरी का हथियार बना रही भाजपा! ...दिसंबर में ईसी...

एसआईआर को वोट चोरी का हथियार बना रही भाजपा! …दिसंबर में ईसी के राजनीतिकरण का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनाव आयोग की बदनियत करार देते हुए कहा है कि उसकी इस प्रक्रिया को लेकर पूरे देश में रोष है और पार्टी इसके विरोध में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में विशाल रैली करेगी, जिसमें चुनाव आयोग के राजनीतिकरण करने का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एसआईआर प्रक्रिया से गुजर रहे १२ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के नेताओं के साथ मंगलवार को पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एक अहम बैठक की और चुनाव आयोग पर भाजपा के साए में काम करने का आरोप लगाया। अपने `वोट चोरी’ के स्टैंड पर कायम रहने के साथ तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग का आचरण `बेहद निराशाजनक’ रहा है। पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग को यह तुरंत यह साबित करना चाहिए कि वह भाजपा के साये में काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को `वोट चोरी’ के लिए हथियार बनाने की कोशिश कर रही है।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इसी बैठक में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करने का पैâसला लिया गया है, जिसमें देशभर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे। एसआईआर पर बैठक की अध्यक्षता करने के बाद खड़गे ने सोशल मीडिया `एक्स’ पर लिखा, `हमने उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस विधायक दल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों के साथ एक व्यापक रणनीति समीक्षा की, जहां एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

अन्य समाचार

कजरी