-घर में मिले कोरे वोटर आईडी के बंडल
-चुनाव आयोग पर भड़का विपक्ष
सामना संवाददाता / मुंबई
हाल के दिनों में भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी का मामला काफी गर्म रहा है। बिहार के बाद अब मुंबई के महाराष्ट्र के स्थानीय नगर निकाय चुनाव में भी वोट चोरी का सिलसिला जारी है। अब इसकी एक झलक मुंबई में भी देखने को मिली है। वोट चोरी की यह अंधेरगर्दी पश्चिम के सबसे चर्चित उपनगर अंधेरी में देखने को मिला है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले अंधेरी के एक इलाके में बड़ी संख्या पर वोटर आईडी मिले हैं। ये वोटर आईडी एक घर के टॉयलेट के फ्लश टैंक से बरामद हुए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर विपक्ष ने भाजपा और महायुति सरकार की कड़ी निंदा करते हुए वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, टॉयलेट के फ्लश टैंक में छुपाए गए सभी वोटर आईडी बिल्कुल नए और कोरे हैं। माना जा रहा है कि मुंबई चुनाव से पहले मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयत्न शुरू है। स्थानीय नागरिकों में भी इस खुलासे को लेकर तीव्र नाराजगी है। लोगों ने सीधे सवाल उठाया है। ऐसे कोरे वोटर आईडी कहां से लाए गए हैं? ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं। मुंबई मनपा चुनाव से ठीक पहले इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मुंबईकरों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही इस घटना से लोगों में हलचल मच गई है।
उम्मीदवारों में बेचैनी
मुंबई मनपा का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में भी बेचैनी पैदा हो गई है। बता दें कि विपक्ष द्वारा बार-बार वोट चोरी का मामला उठाया जा रहा है। इसके लिए आंदोलन तक किया जा रहा है। इसके बावजूद चुनाव आयोग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस दरम्यान मनपा चुनाव के ठीक पहले उक्त घटना से लोगों में हड़कंप मच गया है।
