मुख्यपृष्ठनए समाचारअंदरखाने कुछ तो गड़बड़ है...पीएम की अपील के बावजूद बढ़ रहे हैं...

अंदरखाने कुछ तो गड़बड़ है…पीएम की अपील के बावजूद बढ़ रहे हैं सोना- चांदी के दाम!

सामना संवाददाता / मुंबई

एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बावजूद लोग सोना खरीदने के लिए दुकानों पर टूट पड़े हैं। इसका परिणाम है कि सोने की कीमतों में वृद्धि हो रही है। बाजार के जानकारों के अनुसार, कल फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। २४ कैरेट सोने का रेट १ लाख ५१ हजार रुपए के ऊपर पहुंच गया है। एक दिन में इसमें १,५९२ रुपए की वृद्धि हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर १२ मई की सुबह ये रेट साफ नजर आ रहे थे।
चांदी का रेट
चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है कल चांदी का भाव २ लाख ६७ हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जो बीते दिन २ लाख ५६ हजार रुपए था। बता दें कि आईबीजेए की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं। केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं।

अन्य समाचार