राजेश सरकार / प्रयागराज
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। वैवाहिक समारोह में पहुंचकर उन्होंने नवयुगल को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं एफसीआई रोड स्थित योगेश चौरसिया की भतीजी के हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता निभाई। यहां उन्होंने फाल्गुनी चौरसिया को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और पारिवारिक आयोजन समाज में सौहार्द, अपनापन और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नरसिंह, मंडल मंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष श्याम जी मिश्रा, पार्षद अनूप पासी, पत्रकार राहुल जायसवाल, मनीष सिंह, सेक्टर संयोजक विनोद कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष कुलदीप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
