मुख्यपृष्ठनए समाचारकूड़ेदान में पीएम मोदी की अपील!..शिंदे के मंत्री की हेलिकॉप्टर से यात्रा...

कूड़ेदान में पीएम मोदी की अपील!..शिंदे के मंत्री की हेलिकॉप्टर से यात्रा २२ गाड़ियों का काफिला!

-विपक्ष का आरोप, सरकार की  कथनी-करनी में भारी अंतर

सामना संवाददाता / मुंबई

खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण देश में र्इंधन संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकारों से र्इंधन की बचत करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान का कई नेताओं ने समर्थन भी किया, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ के एक दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मंत्री संजय राठौड़ ने वाशिम जिले के पोहरादेवी स्थित बंजारा संस्कृति संग्रहालय के निरीक्षण के लिए नागपुर से पोहरादेवी तक हेलिकॉप्टर से यात्रा की। इसके साथ ही उनके दौरे में २० से अधिक सरकारी वाहन और लगभग १५ निजी वाहनों का बड़ा काफिला भी शामिल था। इस दौरान उद्योगपति विजय दर्डा भी उनके साथ मौजूद थे। र्इंधन बचत की अपील के बीच मंत्री के हेलिकॉप्टर उपयोग और बड़े वाहन काफिले को लेकर विपक्ष तथा स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि जब देश र्इंधन संकट की आशंका से जूझ रहा है, तब जनप्रतिनिधियों को सादगी और बचत का उदाहरण पेश करना चाहिए, लेकिन मंत्री के काफिले में २० से २२ सरकारी वाहन दिखाई दिए। विपक्षी दल इस मुद्दे को सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर बता रहा है।

अन्य समाचार