मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसेना से रिटायर सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का सम्मान

सेना से रिटायर सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का सम्मान

सामना संवाददाता / जौनपुर 

सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रही संस्था अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा 30 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सूबेदार दिनेश कुमार सिंह (मेडिकल कोर) का मंगलवार को जनपद के खपड़हा, शेरवा स्थित उनके आवास पर स्वागत किया गया। संस्था द्वारा उनकी शानदार सेवाओं को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों में राजेश कुमार, के. के. सिंह, के. के. दुबे, देवेंद्र सिंह, सुनील शुक्ला, बलराम सिंह, सियाराम उपाध्याय, राम सूरत यादव, हौसला प्रसाद पाठक, राकेश सिंह, लाल चंद्र मौर्य, राज बहादुर, तेज बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पन्ना लाल, बलवंत गुप्ता, सुरेश प्रसाद नागर, अमन सिंह, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव, कुणाल यादव, आर. सी. यादव आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार

मन पाखी