मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिआगामी 14 अगस्त को रिलीज से पहले ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’...

आगामी 14 अगस्त को रिलीज से पहले ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी

सोम प्रकाश

वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के पाँच नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। यह फिल्म भारत में 14 अगस्त को सिनेमाघरों और आईमैक्स में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी।
इन पोस्टर्स में ऐन हैथवे को डेनिस प्लैट, ईवान मैकग्रेगर को ग्रेग प्लैट, मैज़ी स्टेला को ऑड्री प्लैट, क्रिश्चियन कॉनवेरी को ब्रायन प्लैट और स्टारबक के रूप में दिखाया गया है। ये पोस्टर्स उस रहस्यमयी दुनिया को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं, जहां एक पूरा पड़ोस अपनी सामान्य ज़िंदगी से उखड़कर किसी अनजान जगह पर पहुंच जाता है।
“साथ रहना ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है” की थीम के साथ ये पोस्टर्स फिल्म के मूल संदेश-एकजुट रहकर मुश्किल हालात का सामना करने-को सामने लाते हैं। प्लैट परिवार अपने चारों ओर की पूरी तरह बदली हुई दुनिया में खुद को जीवित रखने की कोशिश करता है। जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि साथ रहना ही उनके बचने की सबसे बड़ी उम्मीद है।
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन डेविड रॉबर्ट मिशेल ने किया है। फिल्म का निर्माण जे.जे. अब्राम्स, हैना मिंगहेला, जॉन कोहेन, डेविड रॉबर्ट मिशेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर ने किया है। वहीं, क्रिस बेंडर, जेक वीनर, जोएन ली और लीएन स्टोनब्रेकर इसके कार्यकारी निर्माता हैं।
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स प्रस्तुत, बैड रोबोट प्रोडक्शन, जैक्सन पिक्चर्स प्रोडक्शन और ए डेविड रॉबर्ट मिशेल फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ का विश्वभर में वितरण वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। भारत में यह फिल्म आगामी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों और आईमैक्स में दस्तक देगी।

अन्य समाचार

हूक