मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में 'मुठभेड़'...यूपी भर में कुख्यात सीतापुर के चार चोर-बदमाश धराए

सुल्तानपुर में ‘मुठभेड़’…यूपी भर में कुख्यात सीतापुर के चार चोर-बदमाश धराए

-जीप से निकलते थे असलहों के साथ वारदात को देने अंजाम

-पूर्वांचल व पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों में वारदात करने वाले इस गिरोह के सदस्यों पर था इनाम घोषित

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

महंगी लक्जरी कार से निकलकर पूर्वी व पश्चिमी उत्तरप्रदेश दर्जनों जिलों चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों का बड़ा गिरोह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। शुक्रवार को सुल्तानपुर की पुलिस ने एनकाउंटर में इस गिरोह के सीतापुर निवासी चार चोरों को असलहों और चुराए गए कीमती गहने व साजो सामान व लाखों की नगदी समेत उस वक़्त दबोच लिया, जब वे यहां किसी वारदात को अंजाम देने निकले थे। इस मुठभेड़ में एक पचास हजार रुपये का इनामिया बदमाश भी पकड़ा गया है। सुल्तानपुर की पुलिस कप्तान चारु निगम ने ये गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को २५,००० रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस कप्तान चारु निगम ने बताया कि शुक्रवार को तड़के पीढ़ी टोल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित लगभग १७लाख ५० हजार रूपये कीमती स्वर्णाभूषण ,ग्यारह लाख पचास हजार रूपये नकद एवं ३१ लाख रूपये की लग्जरी जीप कंपास कार बरामद की गई। दबोचे गए चोरों ने सुल्तानपुर के थाना जयसिंहपुर,चांदा, कूरेभार, कोतवाली देहात, गोसाईगंज व मोतिगरपुर में चोरियों की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है । थाना कूरेभार एवं जनपद अम्बेडकरनगर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलतानपुर पुलिस ने यक्ष एप के माध्यम से भी अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर उन्हे गिरफ्तार करने एवं बड़ी मात्रा में माल बरामदगी में सफलता प्राप्त की।
पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य जीप कंपास कार से सीतापुर से निकलकर किसी हाइवे पर निकल लेते थे। अच्छे मकानों को चिन्हित करके चोरी कर लिया करते थे । एक दिन में दो-तीन मकान चिह्नित कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे । यह गैंग घर में सो रहे सदस्यों के बीच भी जाकर अत्यंत शातिर तरीके से घटना कर देते थे। इस दौरान शस्त्र भी लेकर चलते थे। सोता हुआ परिवार यदि जाग जाये तो तमंचा सटाकर धमकाकर भाग जाते थे । इसके बाद गहने आदि बेचकर आपस में पैसा बांट लेते थे । इन्हीं चोरी के पैसो से अभियुक्तगणों ने अपने मकान बनवाये हैं तथा 31 लाख रूपये की जीप कंपास गाड़ी भी खरीदी है । साथ ही और भी गाड़िया खरीदने वाले थे ।
अभी तक सुलतानपुर, सीतापुर, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, बहराईच, बाराबंकी, खीरी, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, हरदोई, कानपुर नगर, शाहजहांपुर, कन्नौज, गोण्डा, प्रयागराज एवं आस-पास के अन्य जनपदों में ये गिरोह वारदातें कर चुका है।
दबोचे गए सभी चोर बदमाश सीतापुर के रहने वाले हैं। इनमें ५०००० का इनामिया सीतापुर जिले का नरेंद्रपुर, थाना सदरपुर निवासी अनिकेत चौहान, हिस्ट्रीशीटर आकाश निवासी बीबीपुर, थाना इमलिया सुल्तानपुर, मिथलेश चौहान निवासी मथुआपुर, थाना रेउसा व अजय निवासी बीबीपुर, थाना इमलिया सुल्तानपुर शामिल हैं। जिनके पास से ग्यारह लाख पचास हजार रुपये, १५ लाख १० हजार रूपये के स्वर्णाभूषण, ढाई लाख की चांदी व तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।

अन्य समाचार

हूक