मुख्यपृष्ठअपराधपरिक्रमा मार्ग पर होता था चढ़ावा चोरी का बंटवारा!

परिक्रमा मार्ग पर होता था चढ़ावा चोरी का बंटवारा!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नये-नये खुलासे हो रहे हैं।इसी कड़ी में रिमांड पर लिये गये अविनाश शुक्ला ने पूछताछ में कई नए खुलासे किए। बताया जा रहा है कि अविनाश शुक्ला ने कबूल किया चढ़ावा चोरी का बंटवारा होता है। बंटवारा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था। यही सभी आरोपी आते थे।चश्मदीदों की माने तो इस कबूनामे के बाद पुलिस अविनाश को मौके पर ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके कुछ सामान भी बरामद किया है।लेकिन इस संबंध पुलिस ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है।गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, मनीष कुमार यादव (टिन्नू का भतीजा), करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि अब तक कि पूछताछ में यह निकल कर आया है कि राममंदिर चढ़ावा चोरी में सबसे अधिक शातिर अविनाश शुक्ला है, क्योंकि चढ़ावा चोरी में उसके पास सबसे ज्यादा रकम बरामद हुई है। वहीं रामशंकर यादव टिन्नू के पास से लगभग उसी के बराबर रकम बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार, राममंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों में अविनाश शुक्ला के पास से 20 लाख, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16 लाख, करुणेश पाण्डेय के पास से 18 लाख, लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 32 हजार, मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपये बरामद हुए हैं। रामशंकर मिश्रा के पास से करीब सात लाख व रामशंकर यादव टिन्नू के पास से करीब 20 लाख की रकम बरामद हुई है।
यह भी पता चला है कि चढ़ावा चोरी की रकम में 500 से लेकर 10 रुपये के नोट शामिल हैं। इसके साथ में सिक्के भी बरामद किए गये हैं। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने पुलिस को बिना आधिकारिक तौर पर जानकारी दिए इस धनराशि की बरामदगी कराई है। आरोपियों के पास से यूएस डालर भी बरामद हुए है। अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान गणना के दौरान चोरी व गबन की बात को स्वीकार किया है। उसका दावा है कि चोरी पकड़े जाने के बाद उसने शेष रकम ट्रस्ट को दे दिया था, जिसके बाद ट्रस्ट ने आरोपियों की निशानदेही पर चढ़ावा चोरी की रकम व आभूषणों को जब्त कर लिया था।

अन्य समाचार

हूक