मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस के नए यूपी प्रभारी गौतम का संदेश...अहंकार और गुटबाजीं छोड़ें कांग्रेसी!

कांग्रेस के नए यूपी प्रभारी गौतम का संदेश…अहंकार और गुटबाजीं छोड़ें कांग्रेसी!

-सुल्तानपुर में हुई कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी की अगवानी

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचने पर पार्टीजनों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अहंकार व गुटबाज़ी को तत्काल छोड़ दें। अब इनका कांग्रेस में कोई स्थान नहीं होगा। सभी लोग आपसी संवाद, अनुशासन और संगठन की भावना के साथ काम करें, जनता की लड़ाई ही हमारी प्राथमिकता है, कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करती रहेगी। उनके आगमन पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों की ओर से अमहट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, पूरे जोश व अनुशासन के साथ माला पहनाकर औऱ गुलाब का फूल देकर कांग्रेसियों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके पार्टी के यूपी प्रभारी गौतम ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हुए हर कार्यकर्ता को सक्रिय और जिम्मेदार बनाने की बात कही।
उनके साथ पूर्व एमएलसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया व अन्य कई प्रदेश के नेता भी थे। इस दौरान सुल्तानपुर के अमहट चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोशखरोश के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर लाल पद्माकर सिंह, हौसला प्रसाद भीम, अतहर नवाब, निकलेस सरोज, कुसुमलता मिश्रा, जफर खान, ओम प्रकाश सिंह, श्रीराम यादव, आरबी पांडेय, सलाहुद्दीन हाशमी, ममनून आलम, इंतजार अहमद पिंटू, सुब्रत सिंह सनी, मनोज तिवारी, दीपू उपाध्याय, जमीदार यादव, नंदलाल मोर्य, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह, हर्ष नारायण शुक्ल, जनेश्वर उपाध्याय, रामचंद्र कोरी, विजय पाल, अमोल बाजपेई, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, मोहित तिवारी, उमाकांत तिवारी, अरुण त्रिपाठी, दिनेश तिवारी,गुड्डू जायसवाल, सुरेश चंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र,जाकिर हसन, मोहसिन सलीम, हामिद राइनी, रामकुमार यादव, मो.इकराम, दयाशंकर दुबे, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद साहू, मोहम्मद अनवर, अतिउल्लाह अंसारी, सिराज अहमद, मो. हारून, मानस तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार, सुनील चौहान, हिमांशु तिवारी, अहमद रजा, धर्मराज मिश्र, नफीस पठान, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य समाचार

हूक