मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रभूनयन फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित

प्रभूनयन फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

अंधेरी, सात बंगला की सामाजिक संस्था प्रभूनयन फाउंडेशन द्वारा इगतपुरी तालुका के लोअरपेठ की ज़िला परिषद विद्यालय में विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल तथा अन्य शिक्षा सामग्री के साथ उन्हें खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। प्रभुनयन फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद नितिन मवानी ने बताया कि यह संस्था विगत कई वर्षों से आदिवासी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए विविध सामाजिक करती आ रही है। गत दिनों पर्यावरण सुरक्षा के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। भारतीय जनता पार्टी नाशिक जिला के सचिव नितिन चांदवडकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका अनुराधा पराडे, ओम बजरंग ग्रुप के अध्यक्ष निखिल कर्पे, सुगध लभाने, दीप शिंदे, पत्रकार विकास पुणेकर, पत्रकार राजू देवलेकर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य समाचार

हूक