मुख्यपृष्ठसमाचारखेल के मैदान में मूलभूत सुविधाएं नदारद

खेल के मैदान में मूलभूत सुविधाएं नदारद

संदीप पांडेय / मुंबई

भायंदर-पूर्व के नवघर रोड स्थित गुरुद्वारा के समीप बने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर खेल मैदान में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों, मॉर्निंग वॉक करने वालों और स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मैदान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक खेल, व्यायाम और सैर के लिए आते हैं, लेकिन यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। नागरिकों ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए जल्द से जल्द शौचालय और चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।नवघर के हेड कोच एवं फाउंडर नंदू जाधव ने कहा कि मैदान का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी करते हैं, लेकिन शौचालय नहीं होने से विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी अश्विन गुप्ता ने कहा कि लंबे समय तक अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव उनके स्वास्थ्य और प्रदर्शन पर असर डालता है।

अन्य समाचार

हूक