मुख्यपृष्ठनए समाचारपुनर्जीवित होगा सुल्तानपुर शहर का पुराना तालाब, खर्च होंगे ५० लाख

पुनर्जीवित होगा सुल्तानपुर शहर का पुराना तालाब, खर्च होंगे ५० लाख

-पालिकाध्यक्ष ने फावड़ा चलाकर किया श्रीगणेश

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी सरकार की नगरीय झील तालाब व पोखर संरक्षण योजना के तहत सुल्तानपुर शहर के पयागीपुर में पुराने तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य रविवार को प्रारंभ हो गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने विधिवत पूजन अर्चन किया। सबसे पहले खुद फावड़ा चलाकर सगुन स्वरूप इस कार्य का श्रीगणेश कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर में जीर्णोद्धार कराये जा रहे तालाबों की श्रृंखला में यह तीसरा काफी पुराना तालाब है, जो अत्यन्त जीर्णशीर्ण व दयनीय अवस्था में था। इसके जीर्णोद्धार की बराबर मांग की जा रही थी। लगभग ५० लाख रूपये में ५०×८० वर्ग मीटर की भूमि में तालाब की खुदाई, सफाई व किनारे मिट्टी पटान, तालाब के अन्दर बोल्डर पिचिंग, २६० मीटर इन्टरलॉकिंग पाथ वे, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, टॉयलेट व पौधरोपण आदि कार्य कराते हुए मूलभूत सुविधाओं से लैस कर जनता को समर्पित किया जायेगा। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर पौधरोपण किया व जनमानस को ‘’एक पेड़ मॉं के नाम’’ लगाये जाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम संयोजन स्थानीय सभासद गिरीश कुमार मिश्र ने किया। सभासद अखिलेश मिश्र, अरविन्द यादव व संभ्रांतजन नवीन अग्रवाल, रामशब्द मिश्र, मनोज पाठक, महेन्द्र पाठक, सतीश पाठक, हर्षूबरन उपाध्याय, धर्मदेव तिवारी, अमिताभ द्विवेदी, हरी पाठक, अशोक पांडेय, गोकरन पाठक, रवि पाठक, आशुतोष मिश्रा, सुधाकर पाठक, श्रीष मिश्र, विमलेश पाठक, शिवाकान्त द्विवेदी, विश्वनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार

कजरी