मुख्यपृष्ठनए समाचाररामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़...अवैध हथियार के साथ दंपति...

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़…अवैध हथियार के साथ दंपति गिरफ्तार

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिला अंतर्गत के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो इलाके में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ आज पुलिस ने किया है l इस संबंध में भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। रामगढ़ पुलिस के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से एक लोहार की दुकान और घर की आड़ में संचालित किया जा रहा था। इस छापेमारी के दौरान मौके से हथियार बनाने से जुड़े कई उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस छापेमारी का नेतृत्व भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, विनोद राम दल-बल सहित कर रहे थे।

अन्य समाचार