मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा को प्रशासन चलाना नहीं आता...हर जगह सिर्फ लूट मची है!.. आदित्य...

भाजपा को प्रशासन चलाना नहीं आता…हर जगह सिर्फ लूट मची है!.. आदित्य ठाकरे का हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

पहली ही बारिश में मुंबई और मुंबईवासियों की भारी दुर्दशा हो गई है। कहीं छत का हिस्सा गिरने से लोगों की मौत हो रही है तो कहीं लोग खुले नालों में गिर रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी ये लोग बेशर्मी से हंस रहे हैं। आखिर इतनी निर्लज्जता क्यों? चारों ओर सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार पैâला हुआ है। भाजपा को न शहर का प्रशासन चलाना आता है, न देश का प्रशासन और न ही एक मंदिर का प्रशासन। इन शब्दों में शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर जोरदार हमला किया।
सदन में जवाब देना नहीं, सिर्फ पैसे खाने हैं!
पहली ही बारिश में मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। इस पर शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने उप मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से कई जगहों पर नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी मिंधे के पास रही है। विधानसभा के सत्र में सदन में जवाब देना नहीं है, सिर्फ पैसे खाने हैं।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा की सत्ता आने के बाद मनपा में शहर की जो दुर्दशा हुई है, वह सबने देखी है। बारिश से पहले कोई तैयारी नहीं की गई। गर्मी लगातार बढ़ती रही, सूखे जैसे हालात बन गए थे। हमने जिस समुद्री पानी को मीठा बनाने की परियोजना शुरू की थी, यदि वह पूरी हो गई होती तो आज पुणे और मुंबई में पानी की कटौती नहीं करनी पड़ती। गर्मी निकल गई, उसके बाद बारिश आई, लेकिन बारिश की भी कोई तैयारी नहीं थी। अंधेरी क्षेत्र में पिछले १२ वर्षों से भाजपा के विधायक, सांसद और नगरसेवक हैं, फिर भी वहां का अंधेरी भूमिगत मार्ग हल्की बारिश में ही पानी से भरने लगा। हमने गांधी मार्वेâट, मिलन भूमिगत मार्ग और हिंदमाता क्षेत्र को जलभराव से मुक्त करके दिखाया था। लेकिन ये लोग हर जगह सिर्फ गालियां देते हैं और मनमानी बातें करते हैं।

अन्य समाचार