मुख्यपृष्ठनए समाचारमानखुर्द हादसा...अगले दिन घर छोड़ना था पहले ही आ गई मौत!.. १०...

मानखुर्द हादसा…अगले दिन घर छोड़ना था पहले ही आ गई मौत!.. १० मिनट में उजड़ गया परिवार

फिरोज खान / मुंबई

रविवार शाम तक मोइनुद्दीन वाजिद अली शाह (३९) ने तय कर लिया था कि उनका परिवार अगले दिन मानखुर्द स्थित अपना घर छोड़ देगा। उस सुबह पड़ोस की चार मंजिला इमारत में दिक्कतें दिखने लगी थीं और वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। लेकिन उनके परिवार को वह मौका कभी नहीं मिला।
जैसे ही मोइनुद्दीन खाना और घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकले, मानखुर्द के मंडला इलाके के जनता नगर में उनके मकान पर एक अवैध चार मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में उनकी पत्नी, चार बच्चों और पड़ोस की छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जो उनके घर खेलने आई थी।
मोइनुद्दीन के मुताबिक, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उन्होंने बच्चों को घर पर ही रहने के लिए कहा था। उन्होंने पत्नी से बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा और खुद परिवार के लिए खाने-पीने का सामान खरीदने बाहर निकल गए। वह मुश्किल से १० मिनट के लिए बाहर गए थे कि यह हादसा हो गया और उनका पूरा परिवार उजड़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह से ही चार मंजिला इमारत झुकने लगी थी और उसकी टाइलें टूटकर गिर रही थीं। इमारत में तीन परिवार रहते थे और भूतल पर एक फर्नीचर का गोदाम था। खतरे के संकेत दिखाई देने पर इमारत में रहने वाले लोग उसे खाली कर चुके थे।
मोइनुद्दीन ने बताया कि पास की इमारत गिरने की आशंका को देखते हुए उन्होंने अगले दिन अपना घर खाली करने का पैâसला किया था। उन्होंने बच्चों से कहा था कि किसी तरह एक रात और गुजार लेते हैं, फिर अगले दिन घर छोड़ देंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अन्य समाचार