मुख्यपृष्ठखबरेंमाता तारा नगरी केसपा में निःशुल्क मानसिक रोग चिकित्सा शिविर का रविवार...

माता तारा नगरी केसपा में निःशुल्क मानसिक रोग चिकित्सा शिविर का रविवार को आयोजन

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 जुलाई (रविवार) को संवेदना साइकियाट्रिक क्लिनिक एंड डी-एडिक्शन सेंटर के तत्वावधान में निःशुल्क मानसिक रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। दरअसल, यह शिविर प्रातः दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत टिकारी प्रखंड के केसपा गांव में स्थित माँ तारा मंदिर परिसर में स्थित पंचायत भवन में किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. दीपशिखा काव्या मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगी। इस संबंध में इस चिकित्सा शिविर के आयोजक गौरव राज उर्फ विक्की ने बताया कि शिविर में सिरदर्द, अनिद्रा, तनाव, अवसाद, घबराहट, अत्यधिक गुस्सा, याददाश्त की समस्या, नशे की लत, बच्चों की अतिचंचलता (हाइपरएक्टिविटी), बार-बार एक ही काम करने की आदत (ओसीडी) तथा अन्य मानसिक एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में विशेषज्ञ परामर्श के साथ ईईजी , एनसीवी, ईसीजी तथा विभिन्न प्रकार की रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता ई हिमांशु शेखर ने बताया है कि मानसिक रोगों को छिपाने के बजाय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें तथा इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे।

अन्य समाचार