मुख्यपृष्ठखेलटूटी पसली और सांस लेने में तकलीफ, फिर भी खेलते रहे लिएंड्रो...

टूटी पसली और सांस लेने में तकलीफ, फिर भी खेलते रहे लिएंड्रो परेडेस!

ब्यूनस आयर्स: फीफा विश्व कप २०२६ के फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद अर्जेंटीना के खेमे से एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, टीम के प्रमुख मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने टूटी हुई पसली के साथ विश्व कप के अंतिम तीन मुकाबले खेले थे। चोट इतनी गंभीर थी कि कई बार उन्हें सामान्य रूप से सांस लेने में भी परेशानी होती थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया। ईएसपीएन के पत्रकार मार्टिन अरेवालो के हवाले से दावा किया गया है कि परेडेस स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और स्पेन के खिलाफ पसली में दरार के साथ खेले। अर्जेंटीना के मेडिकल और कोचिंग स्टाफ ने चोट की जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी, ताकि विरोधी टीमें उनकी कमजोरी का फायदा उठाकर शारीरिक खेल के दौरान घायल हिस्से को निशाना न बनाएं। परेडेस ने पूरे टूर्नामेंट के सात मुकाबलों में कुल ६९६ मिनट मैदान पर बिताए। चोट के कारण उन्हें तेज दर्द होता था और रोजमर्रा की गतिविधियों में भी सांस लेने में मुश्किल महसूस होती थी। इसके बावजूद वे महत्वपूर्ण मुकाबलों में उपलब्ध रहे और अर्जेंटीना की मिडफील्ड संभालते रहे।

अन्य समाचार