मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : मेसी का छलका दर्द...

आउट ऑफ पवेलियन : मेसी का छलका दर्द…

अमिताभ श्रीवास्तव

स्पेन से हारने के बाद हुई खिलाड़ियों के बीच झड़प, देश में हिंसा और लगातार आलोचनाओं के बाद लियोनेल मेसी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दर्द व्यक्त किया है। दिग्गज सुपरस्टार लगातार दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने के अपने प्रयास में असफल रहे हैं। मेसी ने अपने दिल के दर्द को व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है और स्वीकार किया है कि ‘स घाव को भरना मुश्किल होगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दर्द बहुत ज्यादा है और मेरे लिए इस घाव को भरना मुश्किल होगा। लेकिन मैं सभी अच्छी चीजों को भी याद रखूंगा… जिन मैचों में हमने अपना सब कुछ झोंक दिया, वे हमेशा मेरी यादों में रहेंगे, पूरे देश के समर्थन के साथ, जिसने इस टीम के काम और प्रयास के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से एक बनने में मदद की। आज हमने जो किया उसका मूल्यांकन करना कठिन है, लेकिन इस टीम ने लगातार दो विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।’ हर शुभकामना और हर संदेश के लिए दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। एक बार फिर हम एक देश के रूप में एकजुट होने और एक साथ रहने में कामयाब रहे हैं, अर्जेंटीनाई होने के अपार गौरव को साझा करते हुए। मैं स्पेन को चैंपियनशिप के लिए बधाई भी देना चाहता हूं।’ पोस्ट प्रकाशित होने के ३० मिनट से भी कम समय में इसे लगभग २ मिलियन लाइक्स मिले।
विश्वकप जितवाया मगर गर्लफ्रेंड से हार गया!
विश्व कप फाइनल में स्पेन को जीत दिलावाने वाला फेरान टोरेस अपनी गर्लफ्रेंड से हार गया। दरअसल उसका ब्रेकअप हो गया है। जी हां, अर्जेंटीना के खिलाफ अहम मुकाबले से कुछ ही दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद से स्पेन के इस विंगर की लव लाइफ नरक जैसी हो गई है। भले ही मेसी और उनकी टीम के खिलाफ १-० से जीत दिलाने वाले गोल के बाद स्पेन में हर किसी की जुबान पर टॉरेस का नाम हो मगर उसकी गर्लफ्रेंड उससे दूर अपनी मौज मस्ती में डूबी हुई है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ा कि उसका बॉयफ्रेंड रहे खिलाड़ी ने विश्वकप जितवाया है। टूर्नामेंट के दौरान ही इन्फ्लुएंसर मार्टिना हंटर के साथ अपना रिश्ता खत्म करने के बाद इस स्टार को दिल टूटने के दर्द से जूझना पड़ा है। स्पेनिश पत्रकार जावी डी होयोस के अनुसार, बिल्ड अखबार के हवाले से, यह जोड़ा १० जुलाई को क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम पर स्पेन की २-१ से जीत से ठीक पहले अलग हो गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉरेस और हंटर को हाल के दिनों में इबीजा में नियमित रूप से एक साथ पार्टी करते देखा गया था। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपने कड़वे ब्रेक-अप के बीच इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया स्टार हंटर के इंस्टाग्राम पर लगभग ६०,००० फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वह फिलहाल अपने दिल टूटने के दर्द से उबरने के लिए बाली में छुट्टियां मना रही हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार