मुख्यपृष्ठग्लैमर१३ साल की उम्र में कजिन ने किया था यौन उत्पीड़न

१३ साल की उम्र में कजिन ने किया था यौन उत्पीड़न

श्रेया कालरा का दर्दनाक खुलासा

‘परिवार को आज तक नहीं बताया, उसकी शादी में भी जाना पड़ा’; आपबीती सुन भावुक हुए ‘लॉकअप २’ के प्रतियोगी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो प्रतियोगी श्रेया कालरा ने अपने बचपन से जुड़ा बेहद दर्दनाक अनुभव साझा किया है। ‘लॉकअप २’ के एक भावुक एपिसोड में श्रेया ने आरोप लगाया कि जब वह केवल १३ वर्ष की थीं, तब उनके एक कजिन ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। यह बात बताते हुए वो फूट-फूटकर रो पड़ी और शो में मौजूद कई अन्य प्रतियोगी भी भावुक हो गए। श्रेया ने बताया कि कथित घटना के बारे में उसके माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों को अब तक जानकारी नहीं थी। केवल उनके बॉयप्रâेंड ऋषभ जायसवाल इस दर्दनाक अनुभव के बारे में जानते थे। उनका कहना था कि वो लंबे समय से इस राज को अपने भीतर दबाकर जी रही थीं और कभी नहीं चाहती थीं कि यह बात सार्वजनिक मंच पर सामने आए। श्रेया के अनुसार, उनकी मां ने आरोपी रिश्तेदार की मां के निधन के बाद करीब तीन साल तक उसकी देखभाल अपने बेटे की तरह की थी। इसी कारण वह अपनी मां को सच्चाई बताने का साहस नहीं जुटा सकी। उसे डर था कि इस खुलासे से उसकी मां भावनात्मक रूप से टूट जाएंगी और परिवार के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ेगा। उसने यह भी दावा किया कि कथित उत्पीड़न के बाद भी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें उसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होना पड़ा। श्रेया ने कहा कि वह दूसरों को गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह देती रही है, लेकिन स्वयं वर्षों तक अपनी आपबीती साझा नहीं कर पाई।

अन्य समाचार