मुख्यपृष्ठग्लैमर‘अचानक शर्ट उतारी और...'

‘अचानक शर्ट उतारी और…’

-फैन की हरकत देख सहम गईं काजल अग्रवाल
-एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना अनुमति अंदर घुस आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसने अपनी शर्ट उतारकर छाती पर बना काजल के नाम का टैटू दिखा दिया।
काजल अग्रवाल ने हाल ही में फिल्म सेट का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। काजल ने बताया कि शूटिंग के बाद वह अपने कारवां में आराम कर रही थी, तभी फिल्म का एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना अनुमति अंदर घुस आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसने अपनी शर्ट उतारकर छाती पर बना काजल के नाम का टैटू दिखा दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उस पल वह पूरी तरह घबरा गई थी। काजल के मुताबिक, किसी का पैâन होना अलग बात है, लेकिन बिना इजाजत किसी महिला के निजी स्थान में घुसना बिल्कुल गलत है। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी और साफ कहा कि ऐसी हरकत कानूनी कार्रवाई तक पहुंच सकती है।

अन्य समाचार