वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा घातक स्पेल डाला, जिसने टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया। ग्रीव्स ने लगातार पांच ओवर मेडन फेंके और हर ओवर में एक विकेट झटका। इन पांच ओवरों में उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किया।
ग्रीव्स के इस ऐतिहासिक स्पेल की शुरुआत पारी के ६४वें ओवर से हुई। उन्होंने इस ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट लिया। इसके बाद ६६वें ओवर की दूसरी, ६८वें ओवर की तीसरी, ७०वें ओवर की चौथी और ७२वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। इस तरह विकेट लेने की गेंद भी हर अगले ओवर में एक स्थान आगे बढ़ती चली गई। उनके पांच ओवरों का हिसाब था—६४वां ओवर: ०, ०, ०, ०, ०, w
६६वां ओवर: ०, w, ०, ०, ०, ०
६८वां ओवर: ०, ०,w, ०, ०, ०
७०वां ओवर: ०, ०, ०,w, ०, ०
७२वां ओवर: ०, ०, ०, ०, ०,w
ग्रीव्स टेस्ट क्रिकेट के दर्ज इतिहास में लगातार पांच विकेट-मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले लगातार चार विकेट-मेडन ओवर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने जनवरी २०१६ में दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ बनाया था।
