युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा कार्यकारिणी की आमसभा चुनाव बैठक खण्डेलवाल भवन, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में अध्यक्ष श्री अतुल जायसवाल जी के नेतृत्व एवं महामंत्री श्री कपिल अग्रहरि जी के संयोजन में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2024-26 के आय-व्यय एवं आगामी चुनाव पर चर्चा हुई। महामंत्री श्री कपिल अग्रहरि जी द्वारा वर्ष 2024-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया।
साथ ही आगामी कार्यकाल 2026-28 का चुनाव 01 अगस्त 2026 को सायं 03 बजे हिंदू धर्मशाला, रामपुर रोड पर होना सुनिश्चित हुआ। इसमें सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव प्रभारी, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री रूपेंद्र नागर जी तथा सह प्रभारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री विजय गुप्ता जी, श्री विनीत अग्रवाल जी, श्री रजत माहेश्वरी जी एवं श्री उमेश गुप्ता जी को नियुक्त किया गया। चुनाव वैश्य महासभा के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी एवं महामंत्री श्री दिनेश गुप्ता जी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
युवा वैश्य महासभा, हल्द्वानी की सदस्यता कराने का अंतिम दिवस 30 जुलाई 2026, गुरुवार, सायं 04:00 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। सदस्यता शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। जिन युवा साथियों को अपनी सदस्यता करानी है, वे जल्द से जल्द संपर्क कर सदस्यता करा लें।
