मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिगुरु पूर्णिमा पर श्री रामानुग्रह आश्रम में भव्य गुरु पूजन महोत्सव

गुरु पूर्णिमा पर श्री रामानुग्रह आश्रम में भव्य गुरु पूजन महोत्सव

आषाढ़ी पूर्णिमा गुरु पूजन महोत्सव के पावन अवसर पर श्री रामानुग्रह आश्रम, कानपुर में भव्य आयोजन हुआ। परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का वात्सल्य एवं शिष्यगणों का समर्पण प्रशंसनीय एवं दर्शनीय रहा। पूजन, हवन, यज्ञ एवं महाप्रसाद में सहभागी साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति सहज आकर्षण का केंद्र रही।
सुदूर क्षेत्रों मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए गुरु-भक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित जनसमूह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुदेव जी के दर्शन को स्वयं का सौभाग्य एवं पितरों का पुण्य मान रहे थे। ब्रह्मावर्त तीर्थ बिठूर में गंगा घाटों पर स्नान एवं ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन-पूजन कर गुरु कृपा से अभिभूत बाल-वृद्ध उत्सव की शोभा और हर्षोल्लास के साक्षी बने। इसका वर्णन शब्दों में करना कठिन है।

अन्य समाचार