-एक वीडियो ने बढ़ाई गॉसिप की गर्मी
मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अपने फैंस से घिरी ग्लैमरस अंदाज में दिखती हैं, जबकि हर्ष दूर से उनका वीडियो बनाते नजर आते हैं। हर्ष आमतौर पर लाइमलाइट से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन इस बार वैâमरे ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। मलाइका इन दिनों वर्क कमिटमेंट के चलते मेलबर्न में हैं और हर्ष की मौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम हर्ष से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष डायमंड कारोबारी हैं और उम्र में मलाइका से करीब १९ साल छोटे बताए जाते हैं। फिलहाल, दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से आगे है या नहीं, यह तो वही जानें, लेकिन सोशल मीडिया की नजरें जरूर उन पर टिकी हैं।
