मुख्यपृष्ठग्लैमरगौरव से अलग होते ही बदले आकांक्षा के तेवर!

गौरव से अलग होते ही बदले आकांक्षा के तेवर!

-बोल्ड डांस देख भड़के यूजर्स
गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘लॉक अप: सच या सजा’ में अपने बेबाक बयानों से चर्चा बटोरने के बाद अब उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में आकांक्षा लाल टॉप और जींस में ‘बहते जाना है’ गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। आकांक्षा के डांस और अंदाज की कुछ लोगों ने जमकर तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। वहीं, कुछ यूजर्स ने यहां तक दावा कर दिया कि वह गौरव खन्ना का नाम लेकर सिर्फ पब्लिसिटी बटोर रही हैं। आकांक्षा पहले ही शो में गौरव से अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक पर विचार कर रहे हैं। अब डांस वीडियो ने एक बार फिर आकांक्षा को गॉसिप का हॉट टॉपिक बना दिया है।

अन्य समाचार