मुख्यपृष्ठखेलस्वतंत्रता दिवस पर पडिक्कल का ‘तिरंगा शतक’ रचा नया कीर्तिमान

स्वतंत्रता दिवस पर पडिक्कल का ‘तिरंगा शतक’ रचा नया कीर्तिमान

१५ अगस्त का दिन देवदत्त पडिक्कल के लिए बेहद खास बन गया। भारत के ६००वें टेस्ट में नंबर-३ पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ १३४ गेंदों में सैकड़ा पूरा किया और स्वतंत्रता दिवस के दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। लगभग दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे पडिक्कल ने शानदार अंदाज में इस मौके को यादगार बना दिया। उनके शतक के साथ भारत के नंबर-३ बल्लेबाज के शतकीय सूखे का भी अंत हुआ। पिछले १९ टेस्ट मैचों के बाद इस क्रम पर किसी भारतीय ने शतक लगाया है। बारिश से प्रभावित पहले दिन भारत ने ७३ ओवर में २८८ रन बनाए। पडिक्कल १३१ और ऋषभ पंत २७ रन पर नाबाद रहे। केएल राहुल ने ७७ रन बनाए, लेकिन चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए।

अन्य समाचार