क्रिकेटर ने कैमरे पर खोला राज!
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपने घर पर पत्रकार विमल कुमार के साथ यूट्यूब वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच को लेकर था, तभी अचानक अश्विन के गार्ड के लगातार फोन आने लगे। पहले तो उन्होंने कॉल नजरअंदाज कर दी, लेकिन पत्नी का फोन आने के बाद उन्हें पता चला कि घर के दरवाजे पर पुलिस खड़ी है! यह सुनते ही रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी। बाद में वीडियो दोबारा शुरू हुआ तो विमल कुमार ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर ऐसा क्या कर दिया कि पुलिस घर तक पहुंच गई? अश्विन ने हंसते हुए पूरा राज खोल दिया। दरअसल, मामला बेहद सामान्य था। अश्विन ने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट जमा किया था और पुलिस उसी के सिलसिले में उनके घर पहुंची थी। यानी मामला किसी विवाद का नहीं, बल्कि सामान्य पुलिस वेरिफिकेशन का था। अश्विन ने भी कहा कि उन्हें सामान्य जिंदगी जीना पसंद है।
