मुख्यपृष्ठनए समाचारविद्यानिधि विद्यालय में भव्य रक्तदान शिविर संपन्न

विद्यानिधि विद्यालय में भव्य रक्तदान शिविर संपन्न

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जूहू स्थित विद्यानिधि एज्युकेशनल कॉम्लेक्स में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विद्यानिधि विद्यालय की प्राचार्या नीलम प्रभू ने बताया कि विद्यालय द्वारा पिछले 30 वर्षों से की जा रही समाज सेवा में विद्यालय ने इस वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर इस परंपरा को कायम रखा। यह कार्यक्रम मराठी माध्यम हाई स्कूल, जुनियर कॉलेज कामर्स तथा जूनियर वोकेशनल कॉलेज के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया। कूपर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर जितेन भावसार के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां 73 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया था, जिसमें 60 रक्तदाताओं ने अपना मानवीय धर्म निभाया। रक्तदाताओं का कहना था कि रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है। क्योंकि एक रक्त दाता से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर पावारिका कांग्रेस की उपाध्यक्ष शशी सोनार, नगर सेवक दीपक कोटेकर, ऊषा पटेल, रोटरी क्लब आफ जूहू एलिगन्स के समाज सेवक मधु कुमार राठी, संजीव भाई, साधना मोढ सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन पर सभी रक्तदाताओं को ज्यूस पिला कर उनके स्वास्थ्य परीक्षण किए गए और उपस्थित अतिथियों के हाथों उन्हें रक्तदाता प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

अन्य समाचार