मुख्यपृष्ठनए समाचारफिल्म निर्माता ने बचाई दुर्मिल पक्षी की जान

फिल्म निर्माता ने बचाई दुर्मिल पक्षी की जान

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

सांई बाबा के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म (पालखी) के निर्माता एक दुर्मिल पक्षी की जान बचाने को लेकर चर्चा में आ गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिल्म निर्माता विशाल खंदारे अपने सहयोगी निखिल पाटील के साथ मुंबई से इगतपुरी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार खंडाला घाट के पास पहुंची, उन्हें घायल अवस्था में एक रान पक्षी क्षटपटाते हुए दिखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी और उस पक्षी की मदद करने का संकल्प लिया। खंदारे ने पक्षी की मदद के लिए सांई सहाय समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार राजू देवलेकर से संपर्क किया। राजू भाई ने बन रक्षक सुरेखा गुहाडे से संपर्क कर वास्तु स्थित से अवगत कराया। गुहाडे अपने सहयोगी योगेश जाधव के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर उस घायल पक्षी को उपचार के लिए अपने पास ले लिया। इस कार्य के लिए फिल्म निर्माता तथा पत्रकार की खूब-खूब प्रशंसा हो रही है।

अन्य समाचार