-बिरहा और नृत्य नाटिका ने बांधा समां
राजेश सरकार / प्रयागराज
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गायक दिनेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद की गौरव गाथा पर आधारित बिरहा पेश किया, वहीं गायिका बीना सिंह ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत पर लोक नृत्य नाटिका के जरिए देशप्रेम का माहौल बना दिया। संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अमर शहीदों को नमन किया गया।
