मुख्यपृष्ठसमाचारबीजेपी पर बरसे कांग्रेस नेता अजय राय...कहा- ‘अगर सबूत है तो तस्वीरें...

बीजेपी पर बरसे कांग्रेस नेता अजय राय…कहा- ‘अगर सबूत है तो तस्वीरें दिखाएं’

उमेश गुप्ता / वाराणसी

कांग्रेस नेता अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देशभर में अन्याय और अत्याचार फैलाया जा रहा है। हाल ही में निषाद समाज के एक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद वहां केवल एक मेहमान के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि मछली पालन और मछली बेचना निषाद समाज की परंपरा का हिस्सा है और बीजेपी निषाद समाज को अपमानित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जा रही आलोचना पर पलटवार करते हुए अजय राय ने कहा, “अगर उनके पास मेरी कोई ऐसी तस्वीर है तो वे उसे सार्वजनिक करें। मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। अन्यथा योगी जी को झूठ बोलना बंद कर खुद इस्तीफा देकर मठ लौट जाना चाहिए।”

अन्य समाचार