मुख्यपृष्ठग्लैमरशालिनी पांडे ने डेब्यू को किया याद...'अर्जुन रेड्डी' के पूरे हुए 9...

शालिनी पांडे ने डेब्यू को किया याद…’अर्जुन रेड्डी’ के पूरे हुए 9 साल

सोम प्रकाश / मुंबई

फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ को रिलीज हुए नौ साल पूरे हो गए हैं, लेकिन यह कल्ट तेलुगू फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ ही फिल्म की नायिका शालिनी पांडे के फिल्मी सफर के भी नौ साल पूरे हो गए हैं, क्योंकि इसी फिल्म के जरिए उन्होंने प्रीति के किरदार में अपना अभिनय करियर शुरू किया था। इस अवसर पर शालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फिल्म और अपने डेब्यू को याद किया है।
शालिनी ने ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “यहीं से शुरुआत हुई थी। सब कुछ यहीं से शुरू हुआ था।” इसी के साथ फिल्म और उनके किरदार को मिले अपार प्यार के लिए आभार जताते हुए उन्होंने आगे लिखा है, “हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद, और प्रीति को हमेशा के लिए अपने दिलों का हिस्सा बनाने के लिए भी धन्यवाद।”अभिनेत्री ने इस फिल्म को अपने जीवन और करियर का बेहद खास हिस्सा बताते हुए यह भी लिखा है, “मेरी पहली फिल्म। हमेशा मेरे दिल का एक ख़ास हिस्सा।” फिलहाल उनकी यह भावुक पोस्ट इस बात को दर्शाती है कि ‘अर्जुन रेड्डी’ आज भी उनके लिए कितनी मायने रखती है और प्रीति का किरदार उनके दिल के कितना करीब है। यही वह भूमिका थी, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई और उनके अभिनय सफर की मजबूत नींव रखी। फिलहाल अपनी डेब्यू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के नौ साल पूरे होने के साथ ही शालिनी पांडे ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं। तेलुगू सिनेमा में यादगार शुरुआत करने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों और विभिन्न शैलियों के किरदारों में भी अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, उनके हालिया पोस्ट से साफ है कि उनके सफर की शुरुआत आज भी उनके दिल के बेहद करीब है और प्रीति का किरदार उनकी जिंदगी और करियर का एक अविस्मरणीय अध्याय बना हुआ है।

अन्य समाचार