रवीन्द्र मिश्रा / नालासोपारा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नायगांव-पूर्व स्थित जूचंद्र के कर्मवीर भाऊराव पाटील विद्यालय एवं एस पी ज्यूनियर कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 8 वीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने जूचंद्र गांव से स्वच्छता रैली निकाल कर गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसी तरह विद्यालय में दोनों देश के सपूतों की प्रतिमा पूजन कर उनकी जयंती मनाई गई। विद्यालय में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन कर विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के संदेश दिए गए। दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक कदम, सोनाली पाटील, राउत सर, कविता पाटील, वसावे सर आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सूत्र संचालन अमृता गांवड ने किया तथा थली सर ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
