मुख्यपृष्ठनए समाचारभारतीय विमान पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार विश्व के बहादुर और सच्चे नायक-कांग्रेस

भारतीय विमान पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार विश्व के बहादुर और सच्चे नायक-कांग्रेस

अनिल मिश्र / पटना

दुबई से तेल अवीव के लिए 174 यात्रियों से भरे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट कप्तान स्मिथ मच्छार की संपूर्ण विश्व में सराहना हो रही है। इस बीच आज गयाजी के टावर चौक पर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने हाथों में भारतीय जांबाज, बहादुर पायलट स्मिथ मच्छार के फोटो को लेकर उनकी प्रसंसा करते हुए कहा कि 34 हज़ार फीट की ऊँचाइ पर विमान के को पायलट के हमले के बाद भी अपने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए, अपनी जान जाने की परवाह को दर किनार कर एक साथ तीन फैसले लिए,सबसे पहले को पायलट के जानलेवा हमले के बाद भी खुद को संभाला, दूसरा विमान को नियंत्रित किया और तीसरा यह कि कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे दूसरे लोगों और यात्रियों को अंदर दाखिल होने और हमलावरों को नियंत्रित करना सम्भव हो पाया, जिससे 174 यात्री सुरक्षित बच सके। इस संबंध में इन सभी कॉंग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, इन्दल पासवान, विनोद बनारसी, अमरजीत कुमार, नवाब अली, मोहम्मद ताज उद्दीन ने कहा कि आज भारतीय पायलट की असाधारण बहादुरी को संपूर्ण विश्व के लोग सलाम कर रहे हैं। इस बीच इन सभी नेताओं ने विमान पायलट स्मिथ की बहादुरी को सलाम करते हुए उनके माता-पिता उनकी पत्नि को भी प्रणाम किया।

अन्य समाचार