मुख्यपृष्ठनए समाचारगांधी जयंती पर NSUI का जन आक्रोश मार्च...जिला प्रशासन के समक्ष उठाई...

गांधी जयंती पर NSUI का जन आक्रोश मार्च…जिला प्रशासन के समक्ष उठाई लोकतंत्र से जुड़े सवालों की आवाज

 उमेश गुप्ता / वाराणसी

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई उत्तर प्रदेश (पूर्वी) द्वारा आज वाराणसी में शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से संगठन ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच, लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं NSUI कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान “लोकतंत्र बचाओ”, “चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करो”, “चुनाव में धांधली बंद करो” जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें रखीं।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि “आज गांधी जयंती के दिन हम सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपनी मांग जिला प्रशासन के समक्ष रखने आए हैं। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में हमने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी बात और ज्ञापन रखा है। हमारा विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से है।”
कार्यक्रम के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक सिंह, आशु पाण्डेय, आदर्श सोनकर, जतीन पटेल, नाज़िम, हिमांशु पाण्डेय, रोशन आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार