मुख्यपृष्ठनए समाचार`सहयोगियों को निगल जाती है बीजेपी!'... रोहित पवार ने शिंदे को दिखाया...

`सहयोगियों को निगल जाती है बीजेपी!’… रोहित पवार ने शिंदे को दिखाया सियासी आईना

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की महायुति सरकार के भीतर सबकुछ ठीक होने के दावों के बीच राष्ट्रवादी कांगेस के विधायक रोहित पवार ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भाजपा से सावधान रहने की सलाह देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से शिंदे से कहा कि भाजपा के साथ ज्यादा समय तक मत रहिए, क्योंकि उसके साथ सत्ता में रहने वाले राजनीतिक दलों को अंतत: नुकसान उठाना पड़ता है। रोहित पवार के इस बयान ने महायुति के भीतर भरोसे और भविष्य के राजनीतिक अस्तित्व पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
रोहित पवार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता है, फिर भी कभी हिंदू खतरे में होने का तो कभी संविधान खतरे में होने का मुद्दा उठाया जाता है। सरकार खुद संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन उसकी कार्यशैली इसके विपरीत दिखाई देती है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि सरकार का दिमाग फिर गया है और विनाश के समय बुद्धि भी विपरीत हो जाती है। उन्होंने अजीत पवार गुट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के दूसरे राजनीतिक दल में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी भी उन्हें खुद नहीं है।

अन्य समाचार