मुख्यपृष्ठस्तंभसंडे हो या मंडे, संभलकर खाएं अंडे!

संडे हो या मंडे, संभलकर खाएं अंडे!

धीरज फूलमती सिंह
मुंबई

गांव-देहात और कम जागरूकता वाले समाज में यह धारणा आम है कि कच्चा अंडा खाने से शरीर को बहुत ताकत मिलती है। इसी सोच के चलते कई लोग सरेआम कच्चा अंडा फोड़कर पी जाते हैं। कभी-कभार ऐसा करना भले ही उन्हें ताकत दिखाने का तरीका लगता हो, लेकिन नियमित रूप से कच्चा अंडा खाना नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे अंडे में साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, पेट में मरोड़, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
कच्चे अंडे के मुकाबले पका हुआ अंडा प्रोटीन के पाचन और अवशोषण के लिहाज से बेहतर होता है। यही बात हाफ प्रâाई और अधपके अंडों पर भी लागू होती है। अधपके अंडों में संक्रमण का खतरा बना रह सकता है। इसलिए अंडे को अच्छी तरह पकाकर खाना अधिक सुरक्षित विकल्प है।
कुछ लोगों को ऑमलेट पसंद होता है, तो कुछ को अंडे की भुर्जी या स्व्रैâम्बल्ड एग। ये सभी अंडे खाने के तरीके हैं, लेकिन इन्हें बनाते समय तेल और मक्खन की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा तेल या मक्खन इस्तेमाल करने से भोजन में अतिरिक्त वैâलोरी बढ़ जाती है। अंडा खाने का एक आसान और पौष्टिक तरीका उसे अच्छी तरह उबालकर खाना है। उबले अंडे में प्रोटीन के साथ विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। यह पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। हालांकि, केवल उबले अंडे खाने से वजन कम होने की गारंटी नहीं है। वजन नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए शाम को निश्चित समय के बाद केवल उबले अंडे खाने की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसा कोई एक नियम सभी के लिए कारगर नहीं होता। इसी तरह अंडे की अधिक मात्रा हर व्यक्ति के लिए उचित नहीं है। अपनी उम्र, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के अनुसार इसकी मात्रा तय करनी चाहिए। इसलिए अंडा जरूर खाइए, लेकिन कच्चा या अधपका नहीं। याद रखिए, सही तरीके से खाया गया अंडा पोषण देता है, जबकि लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।

अन्य समाचार