मुख्यपृष्ठस्तंभपूर्व एफबीआई इन्फॉर्मेंट ने खोले राज

पूर्व एफबीआई इन्फॉर्मेंट ने खोले राज

-धुरंधर का लाचार बूढ़ा नहीं बल्कि पूरी तरह एक्टिव है ‘दाऊद इब्राहिम’
-कम उम्र की लड़की से की दूसरी शादी!

ई राज

फिल्म ‘धुरंधर’ में उसे लाचार बूढ़ा दिखाना पूरी तरह फर्जी है… हकीकत में वह कराची में पूरी तरह सक्रिय है, उसने कम उम्र की लड़की से दूसरी शादी कर ली है और हर शुक्रवार छोटा शकील आईएसआई मुख्यालय जाकर उसकी सुरक्षा की रिपोर्ट सौंपता है।’
एक तरफ दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित मुसाफिरखाना इमारत, जहां १९७० के दशक में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार रहता था, को बीएमसी द्वारा जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू हुई है, तो दूसरी तरफ सरहद पार पाकिस्तान में उसके मौजूदा साम्राज्य को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के लिए काम कर चुके पाकिस्तानी मूल के पूर्व अंडरकवर इन्फॉर्मेंट कामरान फरीदी ने एक पॉडकास्ट में दाऊद के छिपने के ठिकानों, सुरक्षा घेरे और निजी जीवन से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
लाचार नहीं, बल्कि पूरी तरह सक्रिय है डी-कंपनी का सरगना
कामरान फरीदी ने दाऊद की खराब सेहत या लाचारी से जुड़ी तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। उनके मुताबिक, फिल्मी पर्दे के उलट दाऊद पाकिस्तान में पूरी तरह सक्रिय है और अपने सिंडिकेट को चला रहा है। कामरान ने दावा किया कि दाऊद ने अपने से काफी कम उम्र की लड़की से दूसरी शादी की है। बाहर से खुद को धार्मिक दिखाने वाला डॉन निजी जीवन में बेहद अय्याश है और मुजरे की महफिलों का शौकीन है। खुद दाऊद की पार्टियों में शामिल होने का दावा करते हुए कामरान ने यह भी कहा कि वह कोकीन का नशा करता है और डी-कंपनी आज भी भारत तथा पाकिस्तान के बीच बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी में लिप्त है।
एसएसजी कमांडो का घेरा और हर शुक्रवार आईएसआई को रिपोर्ट
दाऊद की सुरक्षा व्यवस्था का ब्यौरा देते हुए कामरान ने बताया कि वह दिन के उजाले में कभी बाहर नहीं निकलता और केवल रात के समय ही कराची में आवाजाही करता है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ते ही वह तुरंत अपना ठिकाना बदल लेता है।
अभेद्य सुरक्षा: दाऊद और उसके सबसे करीबी सहयोगी छोटा शकील के काफिले में दुबई से मंगवाई गई बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल हैं। उसकी सुरक्षा में पाकिस्तानी सेना के विशेष एसएसजी कमांडो तैनात रहते हैं।
आईएसआई से सीधा तालमेल: सुरक्षा और ऑपरेशंस की पूरी कमान छोटा शकील संभालता है, जो हर शुक्रवार को आईएसआई मुख्यालय जाकर डॉन की सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपता है।
राजनीतिक रसूख और ‘इस्लाम बाबा’: कामरान ने दावा किया कि दाऊद का रसूख इतना है कि एक बार उसने रात के समय सीधे आसिफ अली जरदारी को फोन कर अपना काम करवाया था। इसके अलावा, दाऊद मुंबई से ‘इस्लाम बाबा’ नाम के एक फकीर को अपने साथ पाकिस्तान ले गया था, जिनकी अनुमति के बिना डी-कंपनी कोई बड़ा कदम नहीं उठाती थी। वहीं, १९९३ मुंबई धमाकों का एक अन्य आरोपी टाइगर मेमन भी पाकिस्तान में अपना कारोबार चला रहा है, हालांकि दाऊद और शकील के खेमे में उसे खास अहमियत नहीं दी जाती।
एक गलत कदम और सलाखों के पीछे पहुंचे कामरान
अपनी निजी आपबीती साझा करते हुए कामरान ने बताया कि २०१८ में जाबिर मोतीवाला के खिलाफ अमेरिकी अदालत में गवाही न देने के पीछे पाकिस्तान में रह रहे उनके परिवार की सुरक्षा का डर था। उन्हें आशंका थी कि गवाही देने पर दाऊद और आईएसआई उनके परिवार को निशाना बनाएंगे। हालांकि, गवाही से मुकरने के कारण उन्हें अमेरिकी कानून का कोपभाजन बनना पड़ा और जेल जाना पड़ा। कामरान का दावा है कि जेल से रिहाई के बाद जब वे अपनी अमेरिकी पत्नी के साथ पाकिस्तान गए, तो दाऊद और जाबिर ने आईएसआई की मदद से उन्हें वहां भी महीनों तक कैद रखवाया। अमेरिकी नागरिकता होने के कारण किसी तरह उनकी जान बच सकी और वे वहां से निकलकर फिलहाल थाईलैंड में रह रहे हैं।

अन्य समाचार