अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान के विरुद्ध दहाड़ें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इन महाशय ने ईरान को धमकी देने के लिए अब चीन की धरती चुनी है। चीन के शेनजेन में आयोजित एशिया-पेसिफिक आर्थिक सहयोग सम्मेलन के लिए ट्रंप आए थे। उस समय एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने ईरान को पूरी तरह नष्ट करने की धमकी दी। `अमेरिकी धरती पर `डर्टी’ बम गिराने की धमकी को अमल में लाने का प्रयास यदि ईरान ने किया, तो दुनिया के नक्शे से ईरान का अस्तित्व ही मिटा देंगे,’ ऐसा ट्रंप महाशय ने कहा। इसका यही अर्थ है कि ट्रंप की ईरान के प्रति खुजली मिटी नहीं है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका में हुए सीनेट और मध्यावधि चुनावों में यही युद्धोन्माद ट्रंप को और उनकी पार्टी को भारी पड़ा है। इन दोनों चुनावों में अमेरिकी मतदाताओं ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारा झटका दिया। ट्रंप की ईरान-विरोधी नीति को अमेरिकी मतदाताओं ने सिरे से नकार दिया। सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ जनादेश दिया। ट्रंप ने सदन में बहुमत खो दिया। इससे उनके बेलगाम और बेकाबू कामकाज पर सीमाएं आ गई हैं। मनमानी पर ब्रेक लग गया है। पहले की तरह `आया मेरे मन में, वहां किसी की चली नहीं’ यह
एकतरफा कामकाज
उनके लिए आगे कर पाना असंभव होने जा रहा है। स्वाभाविक है कि ईरान को लेकर उनकी नीति में कुछ हद तक तो नरमी आएगी, ऐसा लगा था। मगर ट्रंप की ताजा धमकी से उन्हें अब भी समझ नहीं आई है, ऐसा ही कहना पड़ेगा। दुनिया क्या ट्रंप को अपनी निजी जागीर लगती है? ईरान क्या उन्हें वेनेजुएला लगा? वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन कराकर उस देश को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। ईरान में भी वैसा ही करने की उनकी चाल थी। इसके लिए इजरायल और अमेरिका ने ईरान से युद्ध छेड़ा। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था का नुकसान हुआ, इसकी परवाह उन्होंने नहीं की। सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की जानें गर्इं, इसकी फिक्र नहीं की। ऊपर से इस आपराधिक कृत्य का न तो उन्हें कभी खेद हुआ, न ही उन्होंने कभी पश्चाताप व्यक्त किया। इसके उलट राजनीतिक झटका लगने के बावजूद ट्रंप महाशय की ईरान के विरुद्ध युद्ध की खुजली शांत नहीं हुई है। उसी खुजली से उन्होंने अब ईरान का अस्तित्व ही समाप्त करने की दहाड़ लगाई है। चीन में कदम रखने से पहले फिलीपींस में हुए `क्वाड’ देशों के सम्मेलन से भी प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान के खिलाफ
जहर ही उगला
था। यदि ईरान ने अमेरिका पर हमला करने का प्रयास किया, तो उस देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसी धमकी उन्होंने दी थी। ईरान को धमकियां देने के बजाय राष्ट्रपति ट्रंप को पहले उस कीमत के बारे में सोचना चाहिए जो ईरान युद्ध के कारण उन्हें, उनकी पार्टी, अमेरिकी जनता और दुनिया को चुकानी पड़ रही है। बेशक, क्या उनके पास इतनी समझदारी है? यदि होती, तो न तो उन्होंने चीन से ईरान का अस्तित्व मिटा देने की हुंकार भरी होती और न ही फिलीपींस में ईरान को `पागल देश’ कहा होता। ईरान को `पागल देश’ कहने वाले ट्रंप खुद कहां `समझदार’ हैं? उनका उठना-बैठना, बोलना-चालना, फैसले और उनकी बातें किसी सनकी इंसान जैसी ही होती हैं। ईरान के साथ शांति समझौता पक्का होने की बात कहने वाले ट्रंप अपनी ही बात को क्षणभंगुर साबित कर देते हैं। तुरंत ही ईरान पर हमले बोल देते हैं। ईरान युद्ध का पैâसला खुद के और अपने देश के ही गले पड़ जाने के बावजूद ट्रंप यह शेखी बघारते हैं कि जरूरत पड़ी तो ईरान के खिलाफ फिर युद्ध करूंगा।' ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देने की भाषा बोलते हैं। जो ईरान अपनी संप्रभुता के लिए अमेरिका की‘ईंट’ का जवाब `पत्थर’ से दे रहा है, जैसे को तैसा जवाब दे रहा है, वह ईरान पागल है या उससे युद्ध करके खुद के हाथ जला लेने वाला और ऊपर से ईरान को खत्म करने का दंभ भरने वाला अमेरिका? असली पागल कौन है?
