मुख्यपृष्ठखेलअंपायर के फैसले पर भड़के गिल...मैदान पर हुई तीखी बहस!

अंपायर के फैसले पर भड़के गिल…मैदान पर हुई तीखी बहस!

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में पहले ही दिन मैदान पर गर्मी बढ़ गई। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारतीय कप्तान शुभमन गिल अंपायर के फैसले से ऐसे नाराज हुए कि मैदान पर ही सवाल-जवाब शुरू हो गए। मामला ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील का था। अंपायर ने उंगली नहीं उठाई तो भारत ने डीआरएस ले लिया। बुमराह को लगा गेंद की ऊंचाई ज्यादा है, लेकिन गिल को भरोसा था कि बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ। तीसरे अंपायर ने स्निकोमीटर और रीप्ले देखने के बाद गेंद का बल्ले से हल्का संपर्क मानते हुए नॉट आउट का फैसला बरकरार रखा। बस फिर क्या था! गिल मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ से भिड़ गए और अपनी नाराजगी जताई। उधर, बुमराह भी फैसले से खुश नहीं दिखे। हालांकि, भारत ने शुरुआत शानदार की और न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरा दिए।

अन्य समाचार