मुख्यपृष्ठनए समाचारमाफी नहीं चलेगी...शायना एनसी पर मामला दर्ज होना ही चाहिए!.. गद्दारों, थू...

माफी नहीं चलेगी…शायना एनसी पर मामला दर्ज होना ही चाहिए!.. गद्दारों, थू है तुम्हारे मुंह पर

-बालासाहेब का अपमान… शाह सेना के खिलाफ आंदोलन की आग भड़की

सामना संवाददाता / मुंबई

हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर सार्वजनिक रूप से फाड़ने वाली `शाह सेना’ के खिलाफ आंदोलन की आग भड़क उठी है। बालासाहेब के अपमान से नाराज हजारों शिवसैनिक कल लगातार दूसरे दिन सड़कों पर उतर आए। मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, संभाजीनगर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में जोरदार आंदोलन किया गया। साहेब की तस्वीर फाड़ने वाली शायना एनसी के साथ-साथ एकनाथ शिंदे की तस्वीरों की भी शिवसैनिकों ने होली जलाई और उनकी तस्वीरों को पैरों तले रौंदा। शिवसैनिकों ने `गद्दारों, थू है तुम्हारे मुंह पर…’ कहते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। शिवसैनिकों ने मांग की `बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, शायना एनसी पर केस दर्ज होना ही चाहिए।’
शिंदे गुट की नौटंकी पड़ी भारी, मुंबई में शिवसैनिकों का हल्लाबोल!
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथात्मक पुस्तक `बिलॉन्गिंग – अ जर्नी ऑफ लव’ हाल ही में प्रकाशित हुई है। इसमें स्वातंत्र्यवीर सावरकर से संबंधित सामग्री पर आपत्ति जताते हुए शिंदे गुट ने यह किताब फाड़ दी। टीवी वैâमरों के सामने यह नौटंकी करते समय शायना एनसी ने शिवसेनाप्रमुख की तस्वीर भी फाड़ दी, जिसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आक्रोशित शिवसैनिकों ने कल शिंदे गुट के उस गिरोह के खिलाफ पूरी मुंबई को हिलाकर रख दिया। मुंबई के दादर, लालबाग, घाटकोपर, शिवडी, सायन, मागाठाणे सहित जगह-जगह उग्र आंदोलन किया गया।
मुंबई में पुलिस की दबंगई
शिवसैनिकों और युवा सैनिकों ने शिवसेना भवन के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। शिंदे गुट के विरोध में तख्तियां लेकर सैकड़ों शिवसैनिक शिवसेना भवन के सामने जमा हुए। शिवसेनाप्रमुख के जयघोष और शायना एनसी के विरोध में नारों से शिवसैनिकों ने पूरे परिसर को गुंजा दिया। इस दौरान `रास्ता रोको’ भी किया गया। पुलिस ने इस आंदोलन को दबाने का प्रयास करते हुए नगरसेविका उर्मिला पांचाल, यशवंत विचले सहित कुछ शिवसैनिकों को हिरासत में ले लिया। पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव के साथ एक महिला पुलिस निरीक्षक ने धक्का-मुक्की की, जिससे श्रद्धा जाधव नीचे गिर गर्इं और उनके हाथ में चोट लग गई। नाराज शिवसैनिकों ने पुलिस और सरकार की दमनकारी नीति का विरोध किया। महिला शिवसैनिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, `शायना एनसी को यहां लेकर आओ, फिर देखो हम उसे कैसे घसीटते हुए लाते हैं।’ इस प्रदर्शन में विधायक महेश सावंत, पूर्व महापौर विशाखा राऊत, नगरसेवक निशिकांत शिंदे, माधुरी मांजरेकर आदि शामिल हुए थे।

अन्य समाचार