मुख्यपृष्ठनए समाचारऑफरों का शोर, खरीदारी की रफ्तार कमजोर!

ऑफरों का शोर, खरीदारी की रफ्तार कमजोर!

 -ऑनलाइन त्योहारी बिक्री की वृद्धि पांच साल में सबसे धीमी; महंगे मोबाइल, लैपटॉप और बड़े उपकरणों की मांग सुस्त

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

दिवाली पर भारी छूट और आकर्षक ऑफरों के बावजूद ऑनलाइन त्योहारी बिक्री की बढ़त उद्योग की उम्मीदों से पीछे रह गई। उद्योग विश्लेषकों और अधिकारियों के अनुमानों के अनुसार, दिवाली से पहले ऑनलाइन बिके सामान के कुल मूल्य में सालाना वृद्धि १३–१५ प्रतिशत रही, जबकि उम्मीद २०–२५ प्रतिशत की थी। इसे कम से कम पांच वर्षों की सबसे धीमी त्योहारी वृद्धि बताया गया है।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन, लैपटॉप और बड़े घरेलू उपकरणों में सुस्ती का असर समग्र कारोबार पर पड़ा। ग्राहकों ने घरेलू सजावट, कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन और किराना जैसी अपेक्षाकृत कम कीमत वाली श्रेणियों की ओर खर्च मोड़ा। हालांकि, इनकी बढ़त महंगे सामानों की सुस्ती की भरपाई नहीं कर सकी।
खरीदारी से पहले कीमतों में बढ़ोतरी और सीमित छूट भी चिंता बने थे। सात प्रमुख श्रेणियों में औसत कीमतें बढ़ने का उल्लेख था। इनमें लैपटॉप, स्मार्टफोन और एयर कंडीशनर शामिल थे। इससे बजट वाले ग्राहकों के लिए महंगी खरीदारी कठिन हुई।

अन्य समाचार