मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी जी, जवानों के चेहरे तो पढ़िए!

मोदी जी, जवानों के चेहरे तो पढ़िए!

– सीआरपीएफ को टैग कर कहा- सब दिख रहा है!
– ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर राहुल का वार

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर में दिए ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर सीआरपीएफ को टैग करते हुए लिखा, प्रिय @crpfindia, आपके चेहरों ने सब बता दिया- आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं।
राहुल ने कहा, उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें- देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी, उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। दरअसल, रविवार को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा था, नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया तो हो गया, लेकिन ‘दिमागी नक्सलियों’ ने कई संगठनों पर कब्जा कर लिया है। वे आज भी लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। राहुल ने इसे विपक्ष पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि सवाल पूछने वालों को ही ‘दिमागी नक्सल और देशद्रोही’ कहा जा रहा है।

अन्य समाचार