-मुख्यमंत्री की कुर्सी का सपना पूरा करने के मूड में नहीं भाजपा!
-दिल्ली के इशारे पर उम्मीद लगाए बैठे एकनाथ शिंदे;
-गोगावले के बयान से फिर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन भाजपा की ओर से मिल रहे राजनीतिक संकेत इन उम्मीदों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शिंदे गुट के नेता मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे कर रहे हैं, जबकि भाजपा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को बनाए रखने के संकेत दे रही है। शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता और मंत्री भरत गोगावले ने दावा किया है कि २०२९ के विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि इस पद का अंतिम पैâसला दिल्ली में बैठे नेतृत्व के हाथ में है। यानी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी का पैâसला मुंबई के बजाय दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दिल्ली के इशारे पर शिंदे को मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद तो बंधाई जा रही है, लेकिन भाजपा उन्हें यह कुर्सी देने के लिए तैयार नहीं है? दूसरे शब्दों में कहें तो भाजपा शिंदे को सत्ता की रोटी तो दिखा रही है, लेकिन उसे देने के मूड में नहीं दिख रही है।
