मुंबई: सांताक्रुज स्थित टैंक लेन बीएमसी स्कूल में एच पश्चिम विभाग की प्रशासकीय अधिकारी ख्रिस्तीना विल्सन डायस की सेवानिवृत्ति का समारोह अधिकारियों, माध्यमिक ,प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों, शिक्षकों एवं पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में मध्यवर्ती उपशिक्षणाधिकारी कीर्तीवर्धन किरत कुडवे,उपशिक्षणाधिकारी ममता राव, दीपिका पाटील, विनोद कदम, किसन केंकरे,मुख्तार शहा, अधीक्षक नंदू नाना घारे, लक्ष्मण गोसावी, निशा यादव,तोहीद प्रशासकीय अधिकारी विश्वासराव रोकडे,गोरखनाथ गोवारी, कांचन गोसावी, राजकुमारी गिरी, किरण डिसिल्वा, सुचिता खाडे विभाग निरीक्षक सुनीता खाडे, भारती भावरी, रामबिया,परमार, नसरीन, जगदीश गायकवाड,वैशाली वावेकर,गोडे, अनुराधा तारू,भांगरे,संतोष जाधव,जय श्री कोरडे, लेखाधिकारी संगीता पेनकर, शिक्षक भारती के बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अध्यक्ष किसन महाडिक,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक निवास शेवाले, आदर्श मुख्याध्यापक दादासाहेब देवडकर, महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षक रामचंद्र जाधव, कदम सहित लगभग 200 शिक्षक उपस्थित रहे। शायद यही वजह है कि श्रीमती डायस को द बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर एवं उनके जीवनसाथी विल्सन डायस बृहन्मुंबई महानगरपालिका से सेवानिवृत्त को उनके व्यवहार की वजह से सभी के दिलों पर राज करने वाले व्यक्तित्व के रुप में पहचाना जाता है।डायस के भाई रविकांत गांजवें बैंक आफ महाराष्ट्र से सेवानिवृत्त हैं। उनकी दो सुपुत्रियां हैं बड़ी सुपुत्री वेरोनिका डायस आयटी इंजीनियर डेलोएट पवई में मैनेजर हैं। छोटी सुपुत्री सलिना डायस कनाडा में आयटी इंजीनियर हैं।उच्च शिक्षित श्रीमती डायस ने एज्युकेशन की तीनों डिग्री डी.एड, बी.एड. और एम .एड की उपाधि प्राप्त की है।वे महापौर पुरस्कार से भी सम्मानित हैं।बृहन्मुंबई महानगरपालिका के तत्कालीन शिक्षणाधिकारी महेश पालकर एवं उपशिक्षणाधिकारी ममता राव ने श्रीमती डायस का यूट्यूब चैनल पर विभिन्न साक्षात्कार के आयोजन हेतु पुरस्कार भी प्रदान किया था। साक्षात्कार में ज्ञसुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ.तात्याराव लहाने,डॉ विट्ठल लहाने, अरविंद खाडे, दीप स्तंभ के सृजनहार युजवेंद्र महाजन जैसे अनेक गणमान्यों का समावेश है।बृहन्मुंबई महानगरपालिका के माध्यमिक विभाग में उनके कार्यों की वजह से नई दिशा मिली है। उनकी वजह से हजारों विद्यार्थियों ने अपने सपने पूरे किये हैं।
