-हापुड की हैवानियत ने खोली यूपी के कानून व्यवस्था की पोल
यूपी में सीएम योगी सुशासन का पाठ पढ़ाते थकते नहीं, लेकिन उनका सिस्टम जरूर थका हुआ है। थकान इतनी कि अपराध होने के बाद सिस्टम जाग उठता है और फिर लीपापोती कर रिपोर्ट भेजते हैं कि कानून व्यवस्था ऑल इज वेल है। फिर क्या जमीनी हकीकत पता किए बिना सीएम योगी भी मंच से दहाड़ते हुए कहते हैं यूपी में ऑल इज वेल। जब यूपी में सब कुछ ऑल इज वेल ही है तो हर रोज बड़े-बड़े अपराध कैसे सामने आ रहे हैं? मामले सामने आने के बाद भी सरकार मानने को तैयार नहीं कि ऑल इज वेल नहीं, ऑल इज नॉट वेल की स्थिति है। ये बात हम नहीं प्रदेश के कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति बता रही है। आलम ये है कि ७ लोगों ने एक बिल्डर को कमरे में बंधक बनाकर घंटों जुल्म ढाए। हद तो तब पार हो गई जब बिल्डर के ऊपर बदमाशों ने पेशाब किया।
बता दें कि पूरा मामला हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन कॉलोनी का है, जहां ७ बदमाशों ने पवन कुमार नाम के बिल्डर को किडनैप करके एक कमरे में बंधक बना लिया और घंटों जुल्म ढाया। बदमाशों ने बिल्डर को एक कुर्सी में बांधकर और तमंचा टिकाकर बेदम पीटा। उसके बाद हैवानियत की हदें पार करते हुए बिल्डर के गुप्तांग पर डंडे से मारा। इतने में भी जी नहीं भरा तो बिल्डर के ऊपर पेशाब किया। बता दें कि कुछ दिन पहले उसने कार्यालय से १ लाख रुपए और ५ लाख के गहने चोरी किए थे, जिसकी शिकायत उसने कस्बा चौकी पुलिस से की, लेकिन पुलिस मामले को जांच के नाम पर टालती रही। जब कर्मचारी गायब हुआ तो उसके दोस्त का कॉल आया और चोर को पकड़वाने में मदद करने की बात कहकर मिलने के लिए बुलाया।
५ दिन बाद भी केस दर्ज नहीं
इतना ही बदमाशों ने पूरी करतूत का वीडियो भी बनाया है। बिल्डर का आरोप है कि पुलिस ने घटना के ५ दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। वहीं मामले को लेकर एसपी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
