मुख्यपृष्ठनए समाचारखस्ताहाल है अंधेरी का ईएसआईसी अस्पताल!

खस्ताहाल है अंधेरी का ईएसआईसी अस्पताल!

-आठ साल बाद मरीजों की भर्ती प्रक्रिया शुरू पुरुष वार्ड और गहन चिकित्सा का अब भी इंतजार ाईस्
सामना संवाददाता / मुंबई
अंधेरी स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल में लगी भीषण आग को करीब आठ वर्ष बीतने के बाद अस्पताल का अंतःरोगी विभाग दोबारा शुरू तो हो गया, लेकिन मरीजों को अभी भी पूर्ण चिकित्सा सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में फिलहाल केवल २५ बिस्तरों वाला महिला वार्ड शुरू किया गया है। पुरुष मरीजों के लिए वार्ड अब तक शुरू नहीं हो सका है।
अस्पताल में फिलहाल आकस्मिक चिकित्सा, बाह्यरोगी विभाग, प्रयोगशाला, हृदय की विद्युत जांच, विकिरण जांच और औषधि केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि गंभीर मरीजों के लिए जरूरी शल्य चिकित्सा कक्ष, गहन चिकित्सा कक्ष, संगणकीय टोमोग्राफी जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं। इन सुविधाओं के अभाव में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पतालों में भेजना पड़ रहा है। विशेष रूप से शल्य चिकित्सा या जटिल जांच की आवश्यकता होने पर मरीजों और उनके परिजनों को कांदिवली स्थित अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को अतिरिक्त परेशानी और समय दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
आठ साल बाद भी अधूरी चिकित्सा सुविधाएं!
अंधेरी के ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने के करीब आठ साल बाद केवल २५ बिस्तरों वाला महिला वार्ड शुरू हुआ है। पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं अब भी नदारद हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कांदिवली भेजना पड़ रहा है।

अन्य समाचार