भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अचानक रिलीज किए जाने की जानकारी जैसे ही दी बुमराह के चाहनेवालों के मन में उन्हें लेकर तमाम तरह के सवाल कुलबुलाने लगे। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड दौरे पर कुल पांच टेस्ट में से केवल तीन ही खेलने का निर्णय लिया था। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोइशे ने एक बातचीत के दौरान कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी को बाहर रखने का फैसला हमेशा कठिन होता है। डोइशे ने कहा, ‘बुमराह का मसला पेचीदा है। हम चाहते थे कि वह खेले लेकिन उसके कार्यभार को देखते हुए हमें लगा कि उसे टीम में शामिल करना सही नहीं होगा। उसने काफी ओवर फेंके हैं। मुझे पता है कि ऐसा लगता नहीं क्योंकि उसने तीन ही टेस्ट खेले और मैनचेस्टर में एक ही पारी में गेंदबाजी की।’ डोइशे ने आगे कहा, ‘लेकिन उसका कार्यभार देखें तो उसने काफी ओवर डाले हैं। उसने दौरे से पहले ही कह दिया था कि वह तीन ही टेस्ट खेलेगा और हमें लगा कि उसके पैâसले का सम्मान करना चाहिए।’
