मुख्यपृष्ठनए समाचारदेश-विदेश में केजरीवाल की गिरफ्तारी पर घिरी भाजपा! ...जर्मनी, अमेरिका के बाद...

देश-विदेश में केजरीवाल की गिरफ्तारी पर घिरी भाजपा! …जर्मनी, अमेरिका के बाद यूएन ने जताई चिंता

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है। इस घटना से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भाजपा और मोदी सरकार की किरकिरी हो रही है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जर्मनी, अमेरिका के बाद यूएन ने भी सवाल उठाते हुए चिंता जताई है।
हिंदुस्थान में आए राजनीतिक संकट पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को प्रâीज करने के बाद आई ‘राजनीतिक अशांति’ पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें भारत और अन्य देशों में होने वाले चुनाव में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की उम्मीद है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक प्रेस कांप्रâेंस में कहा, ‘हमें पूरी उम्मीद है कि भारत में दूसरे देशों की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई आजाद और निष्पक्ष माहौल में वोट डालने में कामयाब होगा।’
क्या है विवाद?
लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले दिल्ली शराब नीति मामले में २१ मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वे फिलहाल केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने भी आरोप लगाया है कि आयकर विभाग ने उनके बैंक खाते सील कर दिए हैं, जिससे उनके पास संसदीय चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

अन्य समाचार